वीर बगीची में जगमग दीपों से मनी दीपावली: दर्शनों के लिए सुबह से रात तक श्रद्धालुओं का ताता
वीर बगीची में जगमग दीपों से मनी दीपावली: दर्शनों के लिए सुबह से रात तक श्रद्धालुओं का ताता
सामूहिक सुंदरकांड हनुमान चालीसा पाठ भजन कीर्तन करने की होड़
आज अल सुबह निकलेगी हनुमान जी की भव्य प्रभात फेरी, ऐतिहासिक रहेगा दृश्य हजारों लोग होंगे साक्षी
इंदौर। पंचकुइयां स्थित वीर बगीची में हनुमान जयंती महोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को 'अलिजा सरकार' के दरबार में अद्भुत दीपावली जैसा नजारा दिखा। शाम को आयोजित दीपदान महोत्सव में हजारों दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा। फूलों की विशेष सजावट और भजनों की गूंज के बीच भक्तों का सैलाब उमड़ा रहा।
500 किलो फूलों से महका दरबार
गादीपति ब्रह्मचारी पवनानंद महाराज ने बताया कि जन्मोत्सव की खुशियों के बीच मंदिर परिसर को 500 किलो रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक रंगोलियों से सजाया गया है। सुबह से ही सामूहिक हनुमान चालीसा और सुंदरकांड के पाठ का दौर जारी है। शाम होते ही दीपों की कतारों ने राहगीरों तक को भी अपनी ओर आकर्षित किया, मंदिर में पश्चिम और मध्य क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं जिसमें महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में नजर आ रहे हैं.


